हे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 12 जुलाई 2011

आदमी

आदमी कितना भी
दुखी हो
ईश्वर से दुश्मनी
नहीं कर पाता,
उसे जीवनपर्यन्त
पूजता,
अपनी भलाई की
शपथ ले,
अपने दुरावों को
इधर-उधर दौड़ाता है ।

----------

बुधवार, 6 जुलाई 2011

हे कृष्ण

हे कृष्ण,
कहाँ जाउँ,
किसे कहूँ,
दुविधाओं में,
किस गीता को पढ़ूँ,
किस गीत को गाऊँ,
किस पाठ को दोहराऊँ,
कर्म की शैली,
कैसे बदलूँ,
धर्म संकट में,
किस कुरूक्षेत्र में जाऊँ ।